कच्ची घानी तेल का बिजनेस क्या होता है! सरसों तेल, नारियल तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल का बिजनेस

कच्ची घानी तेल का बिजनेस! सरसों के तेल का बिजनेस! नारियल कच्ची घानी तेल का बिजनेस! शुद्ध तेल का बिजनेसतिल के तेल का बिजनेस! मूंगफली के तेल का बिजनेस! 

कच्ची घानी तेल का बिजनेस क्या होता है! सरसों तेल, नारियल तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल का बिजनेस

सबसे पहले हम यह जानेंगे कि कच्ची घानी तेल क्या होता है!आमतौर पर है जैसे कि सरसों का तेल, नारियल का तेल, मूंगफली का तेल, तिल का तेल इस प्रकार के तेलों को जिस प्रकार के मशीनों में निकाला जाता है! उस समय उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं!इन मशीनों से तेल निकालने की गति ज्यादा होती है! जिससे घर्षण की वजह से यह तेल गर्म हो जाते हैं! और एक निश्चित तापमान से ज्यादा तापमान होने के कारण इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं!जिससे इन तेलों में इतनी ज्यादा गुणवत्ता नहीं रहती! कच्ची घानी तेल अन्य प्रकार की मशीन से निकाला जाता है! जिसमें उस तेल के पोषक तत्व बने रहते हैं! जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं!

 कच्ची घानी तेल के लिए मशीन कीमत! तेल निकालने की मशीन कहां मिलती है!

कच्ची घानी तेल निकालने के लिए एक अलग प्रकार की मशीन होती है! जिसमें लकड़ी का प्रयोग होता है! यह बहुत धीमी गति से इस तेल को निकालती है! और इस चीज से तापमान ज्यादा नहीं होता है! जिससे तेल में पोषक तत्व बरकरार रहते हैं! और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है! कच्ची घानी मशीन खरीदने के लिए आपको इंडियामार्ट की सहायता लेनी पड़ेगी! आप इंडियामार्ट से जाकर अच्छे सप्लायर से मशीन खरीद सकते हैं! मशीनों की कीमत अलग-अलग होती है! यह डेढ़ लाख रुपये से दो लाख के बीच में मिल जाएगी! कोलकाता में इसके सप्लायर ज्यादा है! यह भी पढ़ें 👇👇

 कच्ची घानी तेल की मार्केटिंग! कच्ची घानी तेल के लिए मशीन कीमत

जिस तरीके से लोगों में इस समय वह आने वाले समय में बीमारियों को लेकर डर बना रहता है! क्योंकि बीमारियां काफी बढ़ रही है! ऐसे ही लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं! इसलिए वह बाजार के अन्य तेल जिनमें मिलावट की भी आशंका बनी रहती है! उस प्रकार के तेलों का प्रयोग कम कर रहे हैं! और वह शुद्ध कच्ची घानी का तेल प्रयोग करना चाहते हैं! जिससे वर्तमान समय में और आने वाले समय में इस बिजनेस में काफी संभावनाएं हैं! इसलिए इसकी मार्केटिंग करना आसान हो जाता है! और इस बिजनेस में काफी अच्छा भविष्य है!

अगर आप अपने शहर में कच्ची घानी तेल का बिजनेस करते हैं!  आप आसपास के लोगों को यह बात बता सकते हैं कि यह तेल बिल्कुल शुद्ध होता है! यह बीमारियों में भी फायदेमंद होता है! आप सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक व्हाट्सएप्प या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने ग्राहक ढूंढ सकते हैं! अपने आसपास के एरिया में मार्केटिंग कर सकते हैं!

कच्ची घानी तेल का ग्राहक इस प्रकार का होता है कि वह अगर एक बार आप से जुड़ जाता है तो वह लगातार जुड़ा रहता है! क्योंकि तेल हर महीने खत्म होने वाली चीज है! इसलिए ग्राहक आपका बार-बार आपके पास आता रहेगा! अगर आप इसकी गुणवत्ता बनाए रखेंगे! ध्यान रहे कि इसका ग्राहक आपसे सस्ते के लिए नहीं शुद्धता और गुणवत्ता के लिए खरीदता है! इसलिए हमेशा 100% शुद्धता और गुणवत्ता का ध्यान रखें! सस्ता बनाने के लिए किसी भी अन्य केमिकल या और किसी भी चीज की मिलावट ना करें!

कच्ची घानी तेल का बिजनेस करने का बजट! सरसों तेल, नारियल तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल का बिजनेस कितने पैसों में किया जा सकता है!

अगर आपके पास 4 से 5 लाख का बजट है तो यह बिजनेस आप बेहतरीन तरीके से एक कर सकते हैं! यहां पर आपको ₹200000 के आसपास की एक मशीन लेनी पड़ेगी! एक मशीन से ही आपका काम चल जाएगा! ₹50000 से ₹100000 तक का आप कच्चा माल का खर्चा मान सकते हैं! इसके अलावा आपका थोड़ा बहुत खर्चा पैकिंग के लिए बोतल में करना होगा!

जब भी सरसों नारियल या अन्य किसी भी प्रकार का तेल इन मशीनों में निकाला जाता है तो उसको स्टोर करने के लिए आपको तेल की टंकी भी चाहिए! तेल निकालने के बाद इन टंकियों में यह तेल निकाल कर डाल दिया जाता है! एक या दो दिन तक इस तेल को ऐसे ही रखा रहने देना है! इससे फिर इसके वेस्ट तत्व नीचे तेल में बैठ जाते हैं!जिससे ऊपर का तेल शुद्ध हो जाता है और फिर इन्हें बोतलों में पैक कर लिया जाता है! इन टंकियों में टूटी लगी होती है! उनकी सहायता से यह बोतलों में डाल दिया जाता है! एक टंकी की कीमत 3000 ₹4000 के आसपास होती है!

कच्ची घानी तेल बिजनेस के लिए कागज! सरसों तेल, नारियल तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल का बिजनेस

क्योंकि तेल खाने से संबंधित है! इसका प्रयोग खाने में होता है!इसके लिए आपको फूड लाइसेंस लेना जरूरी होगा! इसके अलावा आप अपनी सुविधा के लिए जीएसटी नंबर भी ले सकते हैं! हालांकि जीएसटी नंबर लेना जरूरी नहीं होता है! क्योंकि जीएसटी नंबर लेने के लिए कुछ शर्तें होती हैं! अगर आप का टर्नओवर कम है तो आप बिना जीएसटी नंबर  के काम कर सकते हैं! लेकिन अगर आप अपने राज्य के बाहर अपने प्रोडक्ट को भेजते हैं तो उस कंडीशन में आपको जीएसटी नंबर लेना जरूरी होता है!

कच्ची घानी तेल में प्रॉफिट मार्जिन! सरसों तेल, नारियल तेल, तिल तेल, मूंगफली तेल का बिजनेस

इस तेल में आपको काफी ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन मिल जाता है!क्योंकि यह तेल सस्ते के लिए नहीं बेचा जाता है! बल्कि इसकी गुणवत्ता के आधार पर इसका मूल्य तय होता है! मान लीजिए कि आप किसी होलसेलर को अपना माल सप्लाई करते हैं तो आप पर लीटर 50 से ₹70 कमा सकते हैं! हालांकि नारियल तेल, तिल का तेल व अन्य इस प्रकार के तेलों पर प्रॉफिट मार्जिन और भी ज्यादा हो जाता है! सरसों के तेल पर प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा सा कम रहता है! अगर आप सीधे अपने ग्राहक को ही माल बेच रहे हैं तो आपको सरसों तेल ₹500 पर लीटर व अन्य तेलों पर 200 से ₹300 पर लीटर भी मार्जन मिल जाता है! 👇