बकरी पालन व्यवसाय कैसे करें! Goat Farming! बकरी पालन लोन! बकरी पालन शेड बनाने का तरीका!

बकरी पालन व्यवसाय कैसे करें! Goat Farming! बिहार यूपी में बकरी पालन लोन! बकरी पालन के लिये शेड बनाने का तरीका! बकरी पालन व्यवसाय मे लागत!

Goat Farming का बिजनेस आज के समय में बहुत अच्छा बिज़नेस माना जाता है! यह बिजनेस बहुत ही कम लागत में शुरू हो जाता है और इस बिज़नेस में काफी ज्यादा मुनाफा है! अन्य पशु पालन व्यवसाय जैसे गाय या भैंस की डेयरी करना! अगर इनसे तुलना की जाए तो बकरी पालन काफी आसान है! और यह इनसे कई गुना ज्यादा मुनाफा देता है ! कहा जाता है कि एक भैंस या एक गाय पालने में जितना खर्चा होता है और समय लगता है! उतने में आप 20 बकरी पाल सकते हैं! और मुनाफा भी यहां पर अन्य पशुपालन व्यवसाय की बजाय ज्यादा होता है!बकरियों की डिमांड ज्यादा रहती है!

 

बिहार मे बकरी पालन व्यवसाय कैसे करें! Goat farming in bihar!

बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत आप 10 बकरियों के साथ भी कर सकते हैं! जैसा आपका बजट है वैसे ही आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं! इसके लिए आपको सैड बनानी पड़ेगी! सैड भी आप कम बजट में बना सकते हैं! सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बकरी पालन की ट्रेनिंग देते है! काम करने से पहले अच्छा रहेगा कि बकरी पालन की ट्रेनिंग लेकर की काम करें! क्योंकि कई बार जानकारी के अभाव में जाना हो जाता है!

बकरी पालन शेड बनाने का तरीका!

सबसे पहले तो अगर आपके पास कोई शैड है तो आप उसमें काम कर सकते हैं! बस उसमें हवा आरपार जानी जरूरी है! जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए! अच्छे से हवा और धूप आनी चाहिए! बकरियों के बैठने और सोने की व्यवस्था होनी चाहिए! इसके अलावा अगर आप अच्छे तरीके से शैड बनवाना चाहते हैं तो वह भी बनवा सकते हैं!

जमीन से 3 फीट की दीवार बनाने के बाद ऊपर हवा का प्रबंध जरूरी है! यानी की खिड़की जैसा कुछ होना चाहिए! क्योंकि जब बकरिया पेशाब करती है तो उसमें से बैक्टीरिया और गैस निकलती है! जो ज्यादा ऊपर हवा में नहीं जाती है ! जहां से हवा आर पार हो सके!  इसके अलावा सूरज की किरणें सामने पडनी चाहिए! कहने का मतलब यह है कि सर्दियों में धूप का आना जरूरी है! हालांकि अगर गर्मियों में आपकी शैड पर धूप आती है तो आप उस को पर्दे से कवर कर सकते हैं! लेकिन सर्दी में धूप जरूरी होती है!

कैसे मिलेगा बकरी पालन के लिए लोन और सब्सिडी!

बकरी पालन करने के लिए अगर आपके पास पैसे नहीं है तो सरकार इसके लिए लोन और सब्सिडी दोनों देती है! हर राज्य में इसके लिए अलग अलग विभाग है! अलग-अलग स्कीम है! तो कोई भी एक स्कीम हर राज्य में नहीं है! सभी राज्य सरकारें अपने यहां अलग-अलग स्कीम चला रही है! ज्यादातर स्कीम में 90% तक के लोन मिल जाता है! 10% हमें खुद से इस बिज़नेस में लगाना पड़ता है! इसके अलावा 10% से 35% की सब्सिडी का प्रावधान भी है! लोन के बारे में आप पशु चिकित्सा विभाग से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं!

Goat farming feed! बकरी पालन में बकरियों को क्या खिलाया जाता है!

मौसम के हिसाब से खेतों की फसल को आप इन्हें खिला सकते हैं! सूखा चारा और हरा चारा मिला कर इन्हें खिलाया जा सकता है! सो डेढ़ सौ ग्राम के आसपास इन्हें अनाज खिलाया जा सकता है! जो बकरियां गर्भावस्था में होती है उन्हें अन्य बकरियों के मुकाबले आखरी के दो-तीन महीने ज्यादा खिलाया जाता है! जिससे बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है!

बकरी पालन मे वैक्सीन कैसे दे! बकरी को कौन कौन सी वैक्सीन दे!

बीमारियों से बचाव के लिये अपनी बकरियों को 2-3 वैक्सीन देना जरूरी होता है! इससे यह बीमारियों से यह बची रहती है और हेल्दी रहती हैं! आमतौर पर जो छोटी मोटी बीमारी आती है वह इन्हें होती रहती है! मगर कोई बड़ी बीमारी वैक्सिंन लगने की वजह से नहीं होती है! कई बार वैक्सीन ना लगवाने के कारण बकरियों में बीमारी आ जाती है! जिससे बहुत बड़ी संख्या में कैजुअल्टी होती है! बकरियां मर जाती हैं!

नए लोग जो बकरी पालन करते हैं उन्हें इस प्रकार की जानकारी नहीं होती! इसलिए शुरुआत में उन्हें नुकसान हो जाता है! इसलिए इन सब चीजों की ट्रेनिंग जरूरी है! यूँ तो 4-5 वैक्सीन बकरियों को दी जाती है मगर 3 सबसे ज्यादा जरूरी होती है! जिनको देना अनिवार्य होता है!पहला है पीपीआर, दूसरा FMD और तीसरा ईटी भी बेहद जरूरी होता है! पीपीआर सबसे जरूरी होता है! यह 3 साल में एक बार लगाया जा सकता है! शुरुआत में या 4 महीने की बकरी होने पर लगता है! हालांकि कुछ लोग साल में एक या दो बार भी वैक्सीन लगवाते हैं!अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर भी में कुछ खास खर्चा नहीं आता है!

 बकरी पालन मे एक बकरी को खिलाने का खर्च!

गोट फार्मिंग में बकरियों को खिलाने का खर्चा काफी कम होता है! अरे एक बकरी के खाने के खर्च की बात की जाए तो वह दिन भर में सिर्फ ₹6 का खाना खाती है! यानी की महीने के हिसाब से एक बकरी ₹180 का खाना खाएगी! अगर आप 1 साल का खर्चा मान कर चलते हैं तो साल भर में बकरी 6 *365 यानी कि लगभग ₹2000 का खर्चा एक बकरी का साल भर का खाने का होता है! हमारे मित्र गर्मियों में खेतों में गेहूं जो उगाते हैं! वहीं बकरियों को खिलाते हैं! सर्दी के मौसम में मटर चना आहार के दाने बकरियों को खिलाते हैं!

 गोट फार्मिंग में बकरियों को कैसे बेचे! How to sell Goat in Goat Farming

अगर आप बकरी पालन करते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको बकरियां बेचनी पड़ेगी! आप इसकी शुरुआत करते हैं तो हो सकता है आपको शुरुआत में बेचने में दिक्कत आए! मगर उसके बाद आप आसानी से बकरियों को बेच सकते हैं! इनको बेचने में कोई बड़ी समस्या नहीं आती है! कई बार ऐसा होता है कि जब हम नए होते हैं तो हमारी मार्केट उस तरह की नहीं बनी होती है! इसलिए कम दामों में लोग खरीदना चाहते हैं!

मगर यह जरूरी नहीं होता है!आप उसे कुछ समय के लिए और रख सकते हैं! जितने समय आपके पास रहेगी आपको बाजार में उसके बाद उतना ही ज्यादा प्राइस मिल जाएगा! बकरियों का मूल्य तय करने के लिए आप या तो बाजार के मूल्य पर अपनी बकरियों को बेच सकते हैं या आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि आपका अभी तक बकरी पर कितना खर्च हुआ है! आप अपना मुनाफा रख कर सामने वाले को बकरियां बेच सकते हैं!