एमएस वर्ड क्या है और कैसे सीखें हिंदी में पूरी जानकारी

क्या आप जानना चाहते हैं एमएस वर्ड क्या है और इसे कैसे सीखे। अगर हां तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। जिसमें हमने एमएस वर्ड से संबंधित बहुत सारी जानकारी के बारे में बताया है। हमारा विश्वास है।

अगर आपने हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ लिया तो आपको किसी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। मगर क्या आप यह जानते हैं कंप्यूटर पर जितना भी लेखन कार्य किया जाता है।

उन सभी को करने के लिए ज्यादातर एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इस सॉफ्टवेयर के द्वारा आप अच्छे से टेक्स्ट को डिजाइन और उसकी फॉर्मेटिंग कर सकते हैं और उसे एक अच्छा लुक दे सकते हैं।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे कि यह क्या है। इसको किसने बनाया था। और इसे कैसे सीखे वह इसके बारे में और भी जानकारी तो चलिए शुरू करते हैं।

Contents

एमएस वर्ड क्या है।

एमएस वर्ड (Ms word) का फुल फॉर्म माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft word) होता है। यह एक सॉफ्टवेयर है। जो डॉक्यूमेंट क्रिएट, ओपन, एडिट, फॉर्मेटिंग, शेयर और प्रिंट आदि कार्य करने के काम आता है। इसको माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया था। जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक भाग है।

एमएस वर्ड अपने पहले वर्जन से लेकर अब तक के सभी वर्जन में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। आप इसका इस्तेमाल अपनी कंप्यूटर में भी आसानी से कर सकते हैं। वह भी बिना इंटरनेट के। चलिए आगे जानते हैं। एमएस वर्ड को ओपन कैसे करें।

एमएस वर्ड ओपन कैसे करें।

चलिए अब जानते हैं। एमएस वर्ड को ओपन कैसे करें। वैसे तो कंप्यूटर में एमएस वर्ड को ओपन करने के चार तरीके यानी विधि हैं। हम इन चारों तरीकों यानी विधियों के बारे में एक-एक करके समझेंगे।

पहली विधि।

यह बहुत ही आसान विधि है। इसका इस्तेमाल शुरुआत में ज्यादातर सभी लोग करते हैं। जिसमें मात्र आप चार बार क्लिक करके ही एमएस वर्ड को ओपन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं। इस विधि से एमएस वर्ड ओपन कैसे करें।

  • सबसे पहले अपने माउस से विंडो स्टार्ट बटन पर क्लिक करें या कीबोर्ड के विंडो लोगों बटन को दबाएं।
  • फिर (All programs) पर क्लिक करें।
  • अब माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड ओपन हो जाएगा।

दूसरी विधि।

यह विधि पहली वाली से भी ज्यादा आसान है।

  • सबसे पहले विंडो स्टार्ट बटन पर क्लिक करें या कीबोर्ड के विंडो लोगो बटन पर क्लिक करें।
  • फिर विंडोज सर्च बॉक्स में एमएस वर्ड टाइप करें।
  • उसके बाद एंटर बटन दबाएं और एमएस वर्ड ओपन हो जाएगा।

तीसरी विधि।

इस विधि में आपको माउस का इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि अपने कीबोर्ड का ही इस्तेमाल करना है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

  • सबसे पहले अपने कीबोर्ड में Window key + R दबाना है। इसमें आपको सबसे पहले विंडो की दबाएं रखना है फिर उसके बाद R दबाना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक छोटी सी विंडो खुल जाएंगी। जिसे विंडो रन बॉक्स कहा जाता है।
  • इस विंडो में आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा जिसमें आपको Winword टाइप करना है और अपने कीबोर्ड से एंटर बटन दबा देना है।

चौथी विधि।

यह विधि इन तीनों में सबसे छोटी है जिसमें आप सिर्फ एक क्लिक करके एमएस वर्ड को ओपन कर सकते हैं।

मगर ऐसा तभी होगा जब आपने एमएस वर्ड को टास्कबार पर पिन किया होगा। जिससे एमएस वर्ड का आइकन टास्कबार पर दिखाई देगा।

  • इसमें आपको सबसे पहले एमएस वर्ड का आइकन खोजना है।
  • और जब वह आपको मिल जाएगा। तो अपने माउस के बाय बटन से डबल क्लिक करें। तो एमएस वर्ड खुल जाएगा।

एमएस वर्ड की होम स्क्रीन के बारे में जानकारी।

चलिए अब जानते हैं। एमएस वर्ड की होम स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कुछ महत्वपूर्ण टूल्स या ऑप्शंस के बारे में यानी एमएस वर्ड की होम स्क्रीन पर जो टूल्स दिखाई देते हैं। वह किस किस काम आते हैं।

ऑफिस बटन (office button)

यह बटन मेनू वार में बाई ओर कोने में होता है। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रमुख भाग है। इस बटन में एमएस वर्ड में बनने वाली सारी फाइल्स या डॉक्यूमेंट के सारे विकल्प होते हैं।

क्विक एक्सेस टूलवार (quick access toolbar)

यह एमएस वर्ड का एक विशेष फीचर होता है। यह टाइटल बार में सबसे ऊपर बाएं और होता है। इस टूल को हम एमएस वर्ड में शॉर्टकट से काम करने के लिए करते हैं।

अधिकतर काम आने वाली या इस्तेमाल की जाने वाली कमांड्स को हम इस टूल बार में ऐड कर देते हैं। क्विक एक्सेस टूलबार की मदद से हम एमएस वर्ड में कार्य को और तेजी से कर सकते हैं।

टाइटल वार (title bar)

यह एमएस वर्ड के सबसे ऊपर का भाग होता है। जहां हमें हमारी फ़ाइल का नाम दिखाई देता है। मगर जब तक आप अपनी फाइल सेव नहीं करेंगे। तब तक आपको वहां पर document1 दिखाई देगा और जब आप अपनी फाइल को सेव कर लेंगे और उस फाइल का जो भी नाम रखेंगे।

वहीं नाम आपको दिखाई देगा। इसमें आपको तीन ऑप्शन भी दिखाई देंगे। जो बिल्कुल कोने में होंगे।जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • पहला बटन विंडो को मिनिमाइज (Minimize) करने के लिए होता है। जिसे दबाने से हमारा एमएस वर्ड टास्कबार में चला जाता है।
  • दूसरा बटन होता है। विंडो को resize यानी छोटा या बड़ा करने के लिए।
  • तीसरा बटन विंडो को क्लोज यानी बंद करने के लिए।

मेनू वार (menu bar)

यह टाइटल बार के ठीक नीचे होता है। इसमें बहुत सारे अलग-अलग ग्रुप के ऑप्शन लिए हुए होते हैं। और इसमें अलग-अलग टैब बने होते हैं। जिसमें home, insert, page layout, references, mailings, review, view tab आदि दिए हुए होते हैं। जिसमें वर्ड प्रोसेसर के सभी टूल भी होते हैं।

मेनू बार के नीचे वाले भाग को रिबॉर्न (Ribbon) बोलते हैं। यह मेनू बार का ही एक भाग होता है। मेनू बार में से सिलेक्ट किए गए किसी भी मेनू के सारे आइटम इस रिबॉर्न में दिखाई देते हैं। बस फाइल मेनू के ऑप्शन को छोड़कर। रिबॉर्न में कमांड होते हैं। जो एक कर्म में दिखाई देते हैं।

रूलर वार (Ruler bar)

यह तरफ होता है। पहला टेक्स्ट एरिया के ऊपर और दूसरा टेक्स्ट एरिया के बाये में होता है। इससे हमें पेज मार्जिन और टेक्स्ट डायरेक्शन का पता चलता है।

स्टेटस वार (status bar)

यह सबसे नीचे होता है। यह सबसे नीचे दाऐ ओर कोने में ऑप्शन होता है (-) और (+) का। जिसकी मदद से हम पेज को जूम इन और जूम आउट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें और भी बहुत से टूल जैसे – वर्ड काउंट, पेज नंबर आदि होते हैं।

स्क्रॉल वार (scroll bar)

यह एमएस वर्ड में दाएं ओर लंमवत होता है। इसकी सहायता से हम पेज को ऊपर नीचे कर सकते हैं।

टेक्स्ट एरिया (Text area)

यह एमएस वर्ड का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। यह एमएस वर्ड विंडो का सबसे बड़ा और मध्य भाग होता है। इसी भाग के अंदर डॉक्यूमेंट को लिखा जाता है। चलिए आगे जानते हैं। एमएस वर्ड की क्या विशेषताएं है।

एमएस वर्ड की क्या-क्या विशेषताएं हैं ।

चलिए अब एमएस वर्ड की विशेषताओं के बारे में जान लेते हैं यानी एमएस वर्ड की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं। चलिए जानते हैं।-

1. सीखने में आसान।

एमएस वर्ड चलाना और सीखना बहुत ही ज्यादा आसान है। आप धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस से इसे आसानी से चलाना सीख जाएंगे और इसमें एडवांस कामों को भी आसानी से कर लेंगे। यह एडिटर ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस उपलब्ध कराता है यानी आप कमांड्स को आइकन के रूप में देखते हैं।

2. यूजर फ्रेंडली।

यह बहुत ही ज्यादा यूजर फ्रेंडली है यानी यूजर इसे आसानी से चला सकता हैं। वही जो भी प्रोग्राम जितना ज्यादा यूजर फ्रेंडली होता है उतना ही ज्यादा पॉपुलर और अच्छा होता है क्योंकि जिस भी सॉफ्टवेयर को यूजर आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उसी सॉफ्टवेयर को सभी इस्तेमाल करना चाहेंगे और एमएस वर्ड भी उन्हीं में से एक है।

3. नौकरी मिलने में आसानी।

एमएस वर्ड स्किल्स की कॉरपोरेट सेक्टर में काफी जरूरत रही है। माइक्रोसॉफ्ट खुद एमएस ऑफिस सर्टिफाइड प्रोग्राम चलाती है। अगर आपके पास एमएस वर्ड चलानी आती है तो आपके पास एक स्किल मौजूद होती है। जिससे आप कई सारी जगहों पर काम कर सकते हैं।

एमएस वर्ड का प्रयोग किस काम के लिए करते हैं।

अभी तक हमने एमएस वर्ड के बारे में काफी कुछ जाना है। चलिए अब जानते हैं। एमएस वर्ड का उपयोग किस काम के लिए किया जाता है। एमएस वर्ड का उपयोग कई कामों के लिए किया जाता है। जैसे – टेस्ट पेपर्स, क्विज, होमवर्क असाइनमेंट, डॉक्यूमेंट, ई-बुक आदि टाइप करने के लिए किया जाता है।

एमएस वर्ड सीखने के तरीके।

चलिए अब जानते हैं। एमएस वर्ड कैसे सीखे यानी एमएस वर्ड सीखने के क्या क्या तरीके हैं। हम आपको यहां पर उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे। जो महत्वपूर्ण हैं।

हम आपको यहां बेकार के तरीकों के बारे में नहीं बताएंगे। जिनका इस्तेमाल या तो किया ही नहीं जाता है या सिर्फ लिखने के लिए बताया जाता है। चलिए जानते हैं।

1. कंप्यूटर इंस्टीट्यूट।

एमएस वर्ड सीखने का सबसे पहला तरीका जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोगों द्वारा किया जाता है। वह है कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में जाकर इसे सीखना।

आप इंटरनेट या अपने दोस्तों से यह जान सकते हैं कि किस जगह पर कंप्यूटर सिखाया जाता है या कंप्यूटर का कोर्स कराया जाता है। वहीं पर जाकर आप एमएस वर्ड सीख सकते हैं।

2. ऑनलाइन कोर्स।

आज के समय में आप कोई भी स्किल ऑनलाइन कोर्स लेकर सीख सकते हैं। चाहे कोडिंग हो या एमएस वर्ड सीखना। आपको इंटरनेट पर हर एक विषय के ऊपर एक कोर्स मिल जाएगा।

मगर दिक्कत यह होती है कि आपको एक सही कोर्स का चुनाव करना चाहिए। जिससे आप सही तरीके से इसे सीख सकें। हम आपको नीचे कुछ वेबसाइट के नाम दे रहे हैं जहां से आप एमएस वर्ड सीख सकते हैं।

  • Udemy
  • Khan academy
  • Gyanly
  • Alison

3. यूट्यूब से सीखें।

अगर आप एमएस वर्ड फ्री में सीखना चाहते हैं। तो इसका एक सबसे आसान तरीका है। यूट्यूब पर वीडियोस को देखकर क्योंकि आज के समय में यूट्यूब पर ऐसी बहुत सारी वीडियोस उपलब्ध है। जहां से आप एमएस वर्ड के साथ-साथ और भी अन्य सॉफ्टवेयर्स को चलाना आसानी से सीख सकते हैं।

और वैसे भी अगर किसी को किसी चीज के बारे में जानना होता है या सीखना होता है। तो लोग यूट्यूब का सहारा लेते हैं। आपको यूट्यूब पर एमएस वर्ड के ऊपर आराम से वीडियोस मिल जाएंगी। जिन्हें देखकर आप इसे आसानी से चलाना सीख सकते हैं।

4. वेब बेस्ट ट्यूटोरियल।

अगर आप गूगल पर सर्च करेंगे एमएस वर्ड कैसे सीखे। तो आपको ऐसे बहुत सारे रिजल्ट आएंगे। जहां पर आप को एमएस वर्ड चलाने के बारे में सिखाया जाएगा और ऐसे बहुत सारे ट्यूटोरियल्स भी मिल जाएंगे। हम आपको नीचे कुछ वेबसाइट के नाम बता रहे हैं। जहां से आप इसे सीख सकते हैं।

  • Javatpoint.com
  • Tutorialspoint.com
  • GCFglobal.org

5. किताबों से सीखे।

एमएस वर्ड बहुत ही पॉपुलर प्रोग्राम है। इसके ऊपर आपको कई सारी बुक्स भी मिल जाएंगी। जिन्हें पढ़कर आप आसानी से से चलाना सीख सकते हैं। अगर आपको विश्वास नहीं होता तो आप गूगल पर सर्च करके देख सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर से ई-बुक को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

वैसे मेरी माने तो आपको पहले वाले और तीसरे वाले तरीके का इस्तेमाल ही करना चाहिए। जिसमें आप इसे आसानी से सीख सकते हैं बाकी तरीके सीखने के लिए थोड़े मगर मुश्किल है।

एमएस वर्ड से संबंधित प्रश्न उत्तर।

चलिए अब एमएस वर्ड से संबंधित कुछ प्रश्न उत्तर जान लेते हैं। जिनके बारे में लोगों द्वारा पूछा जाता है।

1. एमएस वर्ड का फुल फॉर्म क्या है।

उत्तर: एमएस वर्ड का फुल फॉर्म माइक्रोसॉफ्ट वर्ड होता है।

2. एमएस वर्ड को किसने बनाया था।

उत्तर: एमएस वर्ड को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाया था।

3. एमएस वर्ड का इस्तेमाल क्यों करते हैं।

उत्तर: एमएस वर्ड का उपयोग ई-बुक, होमवर्क असाइनमेंट, डॉक्यूमेंट, प्रश्न पत्र आदि टाइप करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

4. एमएस वर्ड को फ्री में कैसे सीखें।

उत्तर: अगर आप एमएस वर्ड को फ्री में सीखना चाहते हैं। तो आप यूट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यूट्यूब पर ऐसी कई सारी वीडियोस मिल जाएंगी। जहां पर आपको एमएस वर्ड चलाने के बारे में सिखाया जाएगा।

5. एमएस वर्ड किसका पार्ट है।

उत्तर: एमएस वर्ड एमएस ऑफिस का पार्ट है।

आपने क्या सीखा।

हम आशा करते हैं कि आपको समझ में आ गया होगा। एमएस वर्ड क्या है और इसे कैसे सीखे। अगर आपको कोई चीज समझ में नहीं आई है या आप किसी अन्य विषय के ऊपर जाना चाहते हैं। तो आप हमें कमेंट जरूर करें।

हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगें। वही आप हमारे ब्लॉग पर उपस्थित और भी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं। जिसमें हमने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।