UPI क्या है और UPI Pin क्या होता है व इसको इस्तेमाल कैसे करें।

आज के समय में पैसे भेजने के लिए UPI का इस्तेमाल बहुत किया जाता है पर बहुत सारे लोग ऐसे हैं। जिनको पता ही नहीं है कि UPI क्या है और UPI का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसके फायदे व नुकसान क्या है। तो चलिए आज हम इसी  के बारे में जानेंगे की यूपीआई क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें और इसके बारे में संपूर्ण जानकारी।

Contents

UPI क्या है?

UPI का फुल फॉर्म unified payment interface है। यह NPCI (NATIONAL PAYMENT CORPORATION OF INDIA) के द्वारा बनाया गया है। जो सिर्फ भारत में चलता है। यूपीआई की शुरुआत 11 अप्रैल 2016 में हुई थी। यूपीआई से हम अपने पैसे को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं और वह भी कुछ मिनटों में किसी भी समय चाहे उस दिन छुट्टी क्यों ना हो और इसको इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।

UPI कैसे काम करता है।

UPI यह IMPS यानी की immediate payment service system पर आधारित है। जिसका इस्तेमाल हम और भी net banking app पर करते हैं। यह हर समय काम करती है छुट्टियों वाले दिन भी और इस सिस्टम पर यूपीआई भी काम करता है। तो मन में सवाल आता है कि यूपीआई और बाकी App एक ही सिस्टम पर चलती हैं। तो इनके बीच अंतर क्या है। तो चलिए जानते हैं। वैसे इसका उत्तर बहुत ही आसान है चलिए एक उदाहरण से समझते हैं। आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसों की सख्त जरूरत है और आपको उन्हें पैसे भेजने है। तो आप सबसे पहले App में क्या करेंगे। सबसे पहले आप App को खोल कर login करेंगे फिर आपको जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं। उसे Add करेंगे और जिस व्यक्ति को आपको पैसे भेजने हैं आपको उसकी सभी 🏦banking details पता होनी चाहिए। जैसे आपको उस व्यक्ति का account number पता होना चाहिए फिर उसका IFSC code पता होना चाहिए। जिसे भरने के बाद और amount यानी जितने पैसे आप उस व्यक्ति को भेजना चाहते हैं भरने के बाद पैसे भेज सकते हैं।। मगर इन सभी कामों में थोड़ा समय लगता है।

मगर यूपीआई में इन सभी चीजों की जरूरत नहीं होती है आपको सिर्फ उस व्यक्ती की यूपीआई ID डालनी होती है और जितने पैसे भेजने हैं। वह डालने के बाद आप पैसे भेज सकते हैं। और ना ही bank details डालने की जरूरत और ना ही इसमें ज्यादा समय लगता है और सामने वाले से यह नहीं पूछना पड़ता कि उसका account किस bank में है। वह उसके account में कौन सा नाम ragester है। आप यूपीआई से बहुत ही जल्दी और सुरक्षित तरीके से पैसे भेज सकते हैं।

यूपीआई से पैसे भेजने की लिमिट क्या है।

UPI से पैसे transaction की limit प्रत्येक दिन ₹1 लाख है। जो कि भारत में भेज सकते हैं। आपको बैंक प्रत्येक दिन 20 transaction देता है। इन 20 transaction में आप केवल ₹1 लाख  भेज सकते हैं।

यूपीआई का इस्तेमाल कैसे करें।

आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने स्मार्टफोन में इसके ऐप को इंस्टॉल करना होगा। बहुत सारे बैंक की एप्लीकेशन मौजूद हैं। जो यूपीआई को सपोर्ट करते हैं जैसे Andhra Bank, ICICI Bank, Axis Bank इत्यादि।

अब आपको Google Play Store में जाकर जिस बैंक में आपका अकाउंट है। उस बैंक का application install करना होगा और अपने बैंक अकाउंट की detail भरकर इस ऐप में account बना लेना है।

वहां पर अब आप अपनी id बना लीजिए वह id आप के आधार कार्ड के नंबर हो सकती है या आपके मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस की तरह हो सकती है। अब आपकी यूपीआई account बन जाने के बाद अब आप पैसे भेज सकते हैं या ले भी सकते हैं।

UPI Pin क्या होता है।

UPI Pin एक passcode होता है। जिसका उपयोग पैसे transfer करते समय किया जाता है। यह एक गोपनीय पिन होती है। जब हम किसी को यूपीआई से पैसे भेजते हैं। तो amount डालने के बाद हमें अपना UPI Pin डालना पड़ता है। तभी हम पैसे transfer कर सकते हैं। यह Pin 4 या 6 अंको का होता है।

UPI Pin कैसे बनाते हैं।

UPI का Pin बनाने के लिए हमें अपने 🏧 Atm card या debit card की जरूरत होती है। हम बिना कार्ड के अपना UPI Pin नहीं बना सकते। जब भी आप पहली बार किसी UPI App में रजिस्टर होंगे उसके बाद आपको अपने बैंक को ऐड करना होगा तब बैंक आपसे पहली बार मैं आपके Atm card के लास्ट के 6 अंक मांगेगा तथा आपका Atm Pin भी मांगेगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और OTP verify होने के बाद आपको 4 या 6 अंकों का पिन बनाना होगा। इस तरह से आप अपना UPI Pin बना सकते हैं।

Top 10 UPI app in 2023.

यहां पर आपको top 10 UPI App के बारे में बताएंगे। जिन्हें सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं और जो भरोसे मंद हैं।

  1. Google pay
  2. Phonepe
  3. Paytm
  4. FreeCharge
  5. Amazon pay
  6. Bhim
  7. Bhim Axis pay
  8. Jio pay
  9. WhatsApp pay
  10. Mobikwik

इन में से आप किसी भी App का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह सभी बहुत ही अच्छी और भरोसे मंद हैं।

यूपीआई के फायदे क्या है।

यहां पर आपको UPI के फायदों के बारे में बताया गया है।

  1. UPI cashless payment करने के लिए सबसे अच्छा और फायदेमंद तरीका है।
  2. UPI के द्वारा payment करने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई tax या extra charge नहीं लगता है।
  3. UPI के द्वारा आप payment 24×7 यानी 24 घंटे और 7 दिन मै से कभी भी कर सकते हैं।
  4. किसी को पैसे भेजने के लिए आपको मात्र उसकी UPI ID की जरूरत होती है।
  5. इससे किसी गलत Bank account में पैसे जाने का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें सिर्फ UPI ID की जरूरत होती है।
  6. आप इसका उपयोग बिना इंटरनेट वाले मोबाइल में भी कर सकते हैं। आप *99# डायल करके इसका उपयोग कर सकते हैं।

यूपीआई के नुकसान क्या है।

वैसे तो UPI को इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। मगर इसके थोड़े नुकसान हैं।जो इस प्रकार हैं।

  1. आप यूपीआई के द्वारा 1 दिन में पैसे का लेन देन मात्र 1 लाख रुपए तक कर सकते हैं।
  2. UPI में Atm की तरह एक Pin होता है। जिसे गोपनीय रखा जाता है। इसको किसी को बताना नहीं चाहिए वरना आपका अकाउंट hack भी हो सकता है।

UPI autopay क्या है।

UPI autopay एक ऐसा online payment system है। जिससे हमारे bill payment, insurance के EMI का भुगतान स्वयं (automatic) यानी अपने आप हो जाता है। यह हमारे अकाउंट से लिंक होता है और जिस अकाउंट लिंक होता है उस अकाउंट से पैसे अपने आप कट जाते हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से समय पर payment कर सकते हैं। UPI autopay चालू करने से हमारे सारे payment automatic हों जाते हैं।

UPI के सम्बन्ध में पूछे जाने वाले कुछ सवाल।

कई लोगों के मन में यूपीआई से संबंधित बहुत सारे सवाल होते हैं। उनमें से कुछ के उत्तर नीचे दिए गए हैं। आप उन्हें पढ़ कर समझ सकते हैं।

1.UPI App में कौन सा app सही है।

उत्तर: हमने आपको इसी लेख में टॉप 10 UPI app के बारे में बताया है।आप उनमें से किसी भी ऐप को Google Play Store से download कर सकते हैं।

2. क्या यह जरूरी है कि यूजर अपने ही बैंक का  UPI App डाउनलोड करें।

उत्तर: नहीं। यह जरूरी नहीं है कि आप अपने ही बैंक का UPI App download करें आप किसी भी बैंक का UPI App download कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

3.UPI Pin क्या होता है।

उत्तर: यह एक ऐसा pin होता है। जिसे की registration process के दौरान सेट किया जाता है। जिसे सारे UPI transaction को authorise करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

4. क्या इसको iOS मैं इस्तेमाल कर सकते हैं।

उत्तर: हां। यूपीआई को आप Android और iOS दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

5.UPI के द्वारा कितना amount transfer किया जा सकता है।

उत्तर: इसकी मदद से आप 1 लाख रुपए तक transfer सकते हैं। वह भी per transaction मैं यानी एक बार में आप 1 लाख रुपए तक का पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

6. अगर कभी कोई complaint करना हो तो कैसे कर सकते हैं।

उत्तर: यह काम आप यूपीआई ऐप से ही कर सकते हैं। इसके लिए अलग से एक option होता है।

7. अगर कभी किसी ने गलत UPI Pin डाल दिया तो क्या होगा।

उत्तर: अगर कोई गलत UPI Pin डाल दें। तो चल रहा transaction fail हो जाएगा।

8.UPI APP द्वारा किसी user का bank name detect ना हो तो ऐसे में क्या करना चाहिए।

उत्तर: सबसे पहले यह चेक करना चाहिए कि user का mobile number उसके Bank account के साथ लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं होगा तब app कभी भी आपके बैंक को recognise नहीं करेगा और linking process कभी भी complete नहीं होगा।

9. क्या दूसरे merchant को यूपीआई के द्वारा payment किया जा सकता है।

उत्तर: जी हां बिल्कुल, payment को आप online mode के द्वारा e-commerce site में दें सकते हैं। अगर वहां यूपीआई option available हों तब।

10. क्या कोई यूज़र पैसों का transfer Bank Holiday में कर सकता है।

उत्तर: हां कर सकते हैं।

आपने क्या सीखा।

हम आशा करते हैं कि आपको समझ में आ गया होगा कि यूपीआई क्या होता है और इसका इस्तेमाल कैसे दिया जाता है। इसके बारे में हमने काफी सारी जानकारी आपको दी है। अगर आपको कोई चीज समझ में नहीं आई तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम आपको जवाब जरूर देंगे। अगर आपको किसी और चीज के बारे में जानना है। तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते हैं। धन्यवाद।