VPN क्या है और इसको इस्तेमाल कैसे करते हैं

क्या आप जानते हैं। VPN क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। वह क्या इसका इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि जिस तरह आज के समय में internet user की संख्या बढ़ती जा रही है। उसी तरह online fraud भी बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आज के समय में online fraud की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ चुकी है।

जिसमें fraud company या hacker उनके data को चुरा लेते हैं और उनके data का गलत इस्तेमाल करते हैं। यह उसे बेच देते हैं और इन्हीं fraud से बचने के लिए हमारी security का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है और यह security तो online transaction करते वक्त और भी बढ़ जाती है।

इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी security को बढ़ाने के लिए VPN का इस्तेमाल करते हैं। जिससे वह secure रहे और उनका data को कोई hacker चुरा ना सके। तो चलिए आज हम इसी चीज के बारे में जानते हैं कि वीपिएन क्या है और इसका इस्तेमाल हम कैसे करें। वह इसके बारे में और भी बहुत सारी जानकारी तो चलिए शुरू करते हैं।

VPN क्या है?

VPN का पूरा नाम virtual private network है। वहीं अगर साधारण भाषा में कहीं तो यह एक ऐसी network technology है। जो एक unsecure network को secure network में बदलने का कार्य करती है और user की location और identity को छुपाकर रखती है और उसके IP address को hide कर देती हैं।

जिससे user की privacy बनी रहती है और user का Data secure रहता है। यह user के freedom of internet के अधिकारों की रक्षा करती है। वही इसका इस्तेमाल करके blocked website तक पहुंचा जा सकता है यानी अगर कोई website इंडिया में बैन है फिर भी आप VPN का इस्तेमाल करके उस website को देख सकते है।

VPN कैसे काम करता है।

जब आप अपने browser में किसी website का url डालकर ok करते हैं। तो सबसे पहले आपकी request आपके isp यानी internet service provider के पास जाती हैं। जहां आपकी online identity, device ID और data request जैसी सारी detail check की जाती है। उसके बाद आपको उस website के server से जोड़ा जाता है।

उसके बाद ही आपके और website के बीच data का आदान-प्रदान होता है और यह सभी काम isp के जरिए होता है। जिसमें आपका कोई भी डाटा गोपनीय नहीं रहता है। जिस कारण हमेशा डाटा चोरी होने का खतरा बना रहता है। साथ ही restriction एक बड़ी समस्या है। जो आपको blocked website को access करने से रोकता है।

कुल मिलाकर आपको freedom, privacyऔर security से जुझना पड़ता है। इसलिए VPN इनका समाधान है क्योंकि इस का काम करने का तरीका थोड़ा अलग है तो जानते हैं

आखिर कैसे अगर आप browser में कोई website open करते हैं। तो आपकी रिक्वेस्ट सीधी VPN server के पास जाएगी और आपने फोन से जो request के रूप में Data traffic जाएगा।

वह पूरी तरह से encrypted होगा और एक secure tunnel के जरिए भेजा जाएगा। साथ ही आपकी online identity बिल्कुल गुप्त रहेगी। क्योंकि Data traffic आपकी smartphone के जरिए VPN Server से भेजा जाएगा। लेकिन जैसे ही आपका data VPN Server के पास जाएगा वह decrypt हो जाएगा।

उसके बाद वीपीएन आपकी request को उस वेबसाइट के सर्वर पर भेजेगा और वहां से जवाब प्राप्त करके वापस उसे Encrypt कर देगा और अपने सुरक्षित कनेक्शन के जरिए आप के फोन पर भेज देगा।

अब आपके फोन में जो VPN Software है। वह उस डाटा को decrypt कर देगा ताकि आप उसे पढ़ सकें। इस तरह आपकी ISP को कभी पता नहीं चलेगा कि आपने किस website पर visit किया और वहा आपने क्या-क्या Activities की।

 VPN कैसे इस्तेमाल करें।

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप इसे computer और mobile दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपको दोनों तरीकों के बारे में बताया जाएगा।

Computer में VPN कैसे इस्तेमाल करें।

अगर आप computer में VPN का इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो आपको एक अच्छे VPN software का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें हम Opera developer software का इस्तेमाल VPN यूज करने के लिए करेंगे।

  • सबसे पहले आपको इसको अपने PC में install करना होगा। install होने के बाद उसे open करें। Open होने के बाद आपको ऊपर side में menu का option दिखाई देगा। उस पर click करके setting पर click करें।
  • Setting पर click करने के बाद आपको privacy and security का option दिखाई देगा। उस पर click करने के बाद आपको enable VPN का option मिलेगा उसे On कर दें।
  • फिर आपका VPN on हो जाएगा और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और blocked website को access भी कर सकते हैं।
  • अब आपको अपने URL के पास VPN लिखा दिखाई देगा। आप उस पर click करके बीपीएन को on या off भी कर सकते हैं।

इस तरह तारा से आप अपने कंप्यूटर में बीपीएल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे आप बेस्ट कंप्यूटर वीपीएन सॉफ्टवेयर के बारे में भी जान सकते हैं।

Best computer VPN software.

यहां पर आपको computer में use करने के लिए बेस्ट वीपीएन सॉफ्टवेयर के बारे में बताया जाएगा। जिनसे आप अपने कंप्यूटर में वीपीएन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Hotspot shield
  • Nord VPN
  • Private Internet access
  • Sharpshark
  • Protonvpn
  • Cyberghost
  • Ipvanish

आप और भी VPN के बारे में Google से जान सकते हैं।

Mobile में VPN कैसे इस्तेमाल करें।

आप अपने mobile में भी VPN का इस्तेमाल कर सकते हैं। Mobile में VPN का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐसे बहुत सारे apps Google Play Store पर मिल जाएंगे। जिससे आप इसका इस्तेमाल कर सकतें हैं।

हम आपको आगे best mobile VPN apps के बारे में भी बताएंगे। जिनसे आप जान सकते हैं कि आपके मोबाइल में VPN use करने के लिए कौन सा app सही है। उससे पहले जानते हैं। वीपीएन को मोबाइल में कैसे सेट करें।

  • सबसे पहले आपको Google Play Store से एक VPN app install करना होगा। जैसे आप बाकी एप्स को अपने मोबाइल में install करते हैं।
  • Install करने के बाद उसे open करें और अपनी मनचाही location को select करें। और connect पर click करें।
  • Connect पर click करने के बाद आपके smartphone में VPN शुरू हो जाएगा और आप अब अपने मोबाइल में वीपीएन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब तक आपने जान लिया है कि मोबाइल में VPN का इस्तेमाल कैसे करते हैं। चलिए आगे जानते हैं। Best VPN apps के बारे में जिन्हें आप अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Best mobile VPN apps.

यहां पर आपको best VPN apps के बारे में बताया जाएगा। जिनका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल में कर सकते हैं और जिन्हें आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • Tiger vpn
  • Windscribe
  • Express VPN
  • Nord VPN
  • Tunnel bear

आप और भी VPN apps के बारे में Google से जान सकते हैं। यहां पर आपको हमने अच्छे VPN apps के बारे में ही बताया गया है।

क्या हमें free VPN इस्तेमाल करना चाहिए।

अभी हमने यह तो जान लिया कि VPN को मोबाइल और कंप्यूटर में कैसे इस्तेमाल करते हैं। मगर हम यह भी जान लेते हैं कि हमें कैसे बीपीएन इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं।

अगर आप मेरी माने तो आपको free VPN पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह VPN कोई ज्यादा secure नहीं होते और इनमें अपना Data leak होने का खतरा ज्यादा होता है।

मगर अगर आप एक नॉर्मल यूजर है। तो आप एक free VPN का इस्तेमाल कर सकते हैं। वरना आपको paid VPN का इस्तेमाल ही करना चाहिए क्योंकि यह VPN ज्यादा secure होते हैं और इस पर हम ज्यादा भरोसा कर सकते हैं।

VPN किसे इस्तेमाल करना चाहिए।

वैसे तो इसे हर किसी को VPN का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे security बड़ जाती है। मगर अगर आप internet का इस्तेमाल बस थोड़ी बहुत browsing और entertainment के लिए करते है। तो आपको इसकी कोई ज्यादा जरूरत नहीं है।

मगर अगर आप internet banking, cryptocurrency, government agency, security firm या संवेदनशील कार्य करते हैं। तो आपके लिए जरूरी नहीं बल्कि अनिवार्य है। इन कामों के लिए आपको वीपीएन हमेशा यूज करना चाहिए।

वीपीएन के फायदे।

वैसे देखा जाए तो VPN के बहुत सारे फायदे हैं। मगर इन सभी के बारे में बताना थोड़ा मुश्किल है इसलिए हम मात्र 5 फायदों के बारे में बताएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़ें।

1.privacy.

जो लोग हमेशा अपनी privacy को लेकर चिंतित रहते हैं। उनके लिए बीपीएन एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। क्योंकि बीपीएन यूजर की वास्तविक identity और location को छिपा देता है

और यह IP address को भी hide कर देता है। जिससे वह पूरी तरह से गुप्त रहकर काम कर सकता है यानी कि वह किस वेबसाइट पर गया और कब गया और उसने वहां से क्या चीज download की यह किसी को पता नहीं चलता।

2. Security.

Internet पर आए दिन ना जाने कितने scam, online fraud, hacking और data चोरी जैसे मामले आते रहते हैं। इसलिए आपको इन सब से बचने के लिए वीपीएन को इस्तेमाल करना चाहिए।

क्योंकि यह एक सुरक्षित कनेक्शन प्रोवाइड करता है और आपको पूरी तरह से secure रखता है इसलिए आपको वीपीएन सुरक्षा के उद्देश्य से जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

3. performance.

आपने कुछ खास website पर slow internet speed अनुभव जरूर किया होगा। असल में इसे data throttling या bandwidth throttling कहा जाता है। यह आपकी internet speed को स्लो कर देता है।

जिससे performance पर काफी बुरा असर पड़ता है। मगर वीपीएन इस समस्या को दूर कर सकता है। क्योंकि बीपीएन आपके internet traffic को encrypt कर देता है इससे आपको high performance मिलती है।

4. Bypass restriction.

VPN ISP द्वारा लगाए गए restriction को Bypass करके प्रतिबंधित सेवाओं को एक्सेस करने में मदद करता है। यह geographical restrictions को भी Bypass कर देता है। जिससे आप उन website को भी access सकते हैं जो आपके देश में banned हैं।

5. Freedom of internet.

जो लोग internet की आजादी (freedom of internet) में विश्वास रखते हैं। उन लोगों के लिए VPN एक आशीर्वाद से कम नहीं है। क्योंकि बीपीएन की मदद से आप पूरी आजादी से इंटरनेट को यूज कर सकते हैं।

वीपिएन के नुक़सान।

अगर आप अभी तक सोच रहे थे की VPN को यूज करने के सिर्फ फायदे हैं। तो मैं आपको बता दूं की इसको इस्तेमाल करने के कुछ नुकसान भी हैं। जो इस प्रकार हैं।

1. कई लोग मानते हैं कि VPN को इस्तेमाल करने से कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा। मगर यह गलत है क्योंकि आप अपने आप को पूरी तरह से छुपा नहीं पाओगे। क्योंकि आपका data VPN Server में मौजूद रहेगा। इसलिए इससे कोई गलत काम ना करें।

2. कई सारी free VPN services आपके data का misuse भी कर सकती हैं। क्योंकि आपने जो कुछ भी access किया है। उनके पास उन सभी की जानकारी होती है इसलिए आपको भरोसेमंद free वीपीएन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

3. VPN का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि haker इससे अपनी पहचान छुपाने में कई हद तक सफल हो जाते हैं। क्योंकि इसे अच्छे व बुरे दोनों प्रकार के लोग इस्तेमाल करते हैं।

आपने क्या सीखा।

मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपके समझ में आ गया होगा की VPN क्या है और वीपीएन कैसे यूज़ किया जाता है और इसके फायदे व नुकसान। अगर आप किसी और विषय के ऊपर जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते है। वही अगर आपको इसे समझने में कोई कठिनाई हो रही है।

तो भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपको जवाब जरूर देंगे। आप हमारे ब्लॉग पर उपस्थित और भी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं। हमने अपने ब्लॉग पर बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जो आपके ज्ञान को बढ़ाएगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद।