Dhruv Rathee Biography In Hindi | ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) जीवन परिचय

ध्रुव राठी (DHRUV RATHEE BIOGRAPHY IN HINDI)

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, एक ऐसे शख्श कि जो की अक्सर वर्तमान में हो रहे राजनीतिक, सामजिक एंव देश से सम्बंधित कई अन्य ऐसे मुद्दों पर अपने विचार वीडियो के माध्यम से लोगो तक पहुँचते है। हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे है, उनका नाम ध्रुव राठी है जिन्हे आप लोग अक्सर यूट्यूब पर देखते है। ध्रुव राठी अपने वीडियो के जरिए लोगों को अनेक विषय के बारे में जानकारी देते हैं। आज हम इस आर्टिकल में ध्रुव राठी के जीवन से सम्बंधित कई विषयो पर बात करने वाले है। तो चलिए सुरु करते Dhruv Rathee Biography In Hindi.

ध्रुव राठी कौन हैं ?(WHO IS DHRUV RATHEE)

ध्रुव राठी एक यूटूबर है जो कि यूट्यूब पर वीडियोस बनाते है। ध्रुव राठी राजनीतिक, सामजिक एंव देश से सम्बंधित कई अन्य ऐसे मुद्दों पर अपने सुझाव लोगो के साथ अपने वीडियो के माध्यम से साझा करते है। अगर आप भी अपने देश और राजनीतिक एंव कई अनेक विषयो के बारे में सटीक जानकारी चाहते है तो उनके वीडियोस जरूर देखें।

सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल

  • ध्रुव राठी की आयु – 27 साल 
  • ध्रुव राठी असली नाम – ध्रुव राठी
  • ध्रुव राठी ट्वीटर – @dhruv_rathee
  • ध्रुव राठी कुल सम्पति – ज्ञात नहीं
  • ध्रुव राठी वाइफ – अविवाहित 
  • ध्रुव राठी रिलिजन (धर्म ) – हिंदू
  • ध्रुव राठी गर्ल फ्रेंड – नाम ज्ञात नहीं
  • ध्रुव राठी एक महीने की कमाई – 8 लाख +
  • ध्रुव राठी की शिक्षा – बैचलर्स इन मकेनिकल इंजीनियरिंग जर्मनी से, मास्टर इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग

ध्रुव राठी जीवन परिचय | DHRUV RATHEE BIOGRAPHY IN HINDI

त्वरित जानकारी

नाम  ध्रुव राठी 
जन्म 8 अक्टूबर 1994
आयु 27 साल 
व्यवसाय यूटूबर, ब्लॉगिंग  
शिक्षा बैचलर्स इन मकेनिकल इंजीनियरिंग जर्मनी से, मास्टर इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग
जन्म स्थान हरियाना , इंडिया 
राष्ट्रीयता भारतीय 
धर्म हिन्दू , जाट
मूल निवास हरियाणा

प्रारंभिक जीवन (Early life)

ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा में हुआ था। ध्रुव राठी ने अपनी स्कूल की पढाई हरियाणा से ही पूरा किया। अपने कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद आगे के पढाई के लिए ध्रुव जर्मनी गए। ध्रुव ने जर्मनी से  बैचलर्स इन मकेनिकल इंजीनियरिंग, मास्टर इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

व्यवसाय (Career)

2014 में ध्रुव राठी ने उनके यूट्यूब चैनल पर लोगों के सामने अपनी पहली वीडियो अपलोड किया जिसका टाइटल  “BJP  EXPOSED: Lies Behind The Bullshit” था इस वीडियो में उन्होंने नरेंद्र मोदी के सरकार को अपना निशाना बनाया था। उसके बाद ध्रुव ने ऐसे कई सारे विषयो पर वीडियोस बनाए जैसे कि 2016 Uri attack, 2016 इंडियन लाइन ऑफ़ कंट्रोल स्ट्राइक, 2016 इंडियन बैंकनोट बंदी। ध्रुव ने एक सीरीज भी सुरु किया जिसका नाम उन्होंने “द ध्रुव राठी शो”रखा। ध्रुव ने 2017 से ThePrint नाम के एक डिजिटल न्यूज़ में आर्टिकल लिखना सुरु किया।

परिवार (Family)

ध्रुव राठी के परिवार के बारे में कभी उन्होंने अभी तक किसी को नहीं बताया है। ध्रुव राठी की एक गर्ल फ्रेंड है जोकि जर्मनी से है ध्रुव भी उनके साथ ही रहते है। लेकिन ध्रुव ने अपनी गर्ल फ्रेंड के बारे में ज्यादा कोई बात नहीं किया है।

कुल सम्पति (Net Worth)

दोस्तों ध्रुव ने अपनी कमाई को लेकर कभी कोई ज्यादा बात नहीं किया इसके लिए उनके सम्पति के बारे में किसी को कोई खास जानकारी नहीं है। पर ध्रुव अपनी यूट्यूब के वीडियोस और सोपोंसरशिप से पैसे कमाते है। ध्रुव हर महीने यूट्यूब से 8 लाख रुपए तक आसानी से कमा लेते है। इसके बावजूद ध्रुव के इनकम के और कई सारे स्रोत है।

ध्रुव राठी फोटोज (Photos)

दोस्तों हमे उम्मीद है, आप को Dhruv Rathee Biography In Hindi पसंद आया है। अगर आप को इस पोस्ट से ध्रुव राठी के बारे में जानने को मिला है तो कमेंट करके जरूर बताना। इस पोस्ट को पढ़ते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि नज़र आयी है तो कमेंट करे हम उसमे सुधार करेंगे। ऐसे कई सारी बायोग्राफी, सक्सेस स्टोरी, पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट को विजिट करना न भूले। Dhruv Rathee Biography In Hindi पढ़ने के लिए आप का बहुत धन्यवाद।