eBook क्या है और eBook से पैसे कैसे कमाए हिंदी में

क्या आप जानते हैं ebook क्या है और ebook से पैसे कैसे कमाए क्योंकि Books को तो लोग बहुत पुराने समय से पढ़ते आ रहे हैं। मगर जिस तरह से समय के साथ हर एक चीज में बदलाव आया है। उसी तरह books में भी बदलाव आया है। पहले के समय में लोग अपने ज्ञान और जानकारी को ताल के पत्तों पर लिखा करते थे। उसके बाद इसे कागज के ऊपर लिखा जाने लगा और अब तो इसे एक नए रूप में बनाया गया है।

जिसे eBook कहते हैं। अगर आप online पढ़ाई करते हैं। तो आपने इसका नाम तो जरूर सुना ही होगा। जिसे आप अपने computer या mobile में कहीं पर भी देख व पढ सकते हैं। तो आज हम इसी लेख में जानेंगे कि eBook क्या है और इसको कैसे लिखा जाता है और आप इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं और इसके बारे में संपूर्ण जानकारी तो चलिए शुरू करते हैं।

eBook क्या है।

eBook का पूरा नाम electronic book होता है। यह एक normal book का digital रूप होता है। जिसे आप electronic book भी कह सकते हैं। इसे नॉर्मल भाषा में PDF भी कहते हैं। इस book को आप अपने computer या mobile में कहीं भी कभी भी पढ़ सकते हैं।

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा हुआ कि क्या हम इसे छू सकते हैं तो इसका जवाब है नहीं। इसको आप केवल अपने computer या mobile में software के जरिए ही देख वह पढ़ सकते हैं। ebook के कई format होते हैं जैसे-PDF, image file आदि। जिस तरह books के लेखक होते हैं। उसी तरह ई-बुक के भी लेखक होते हैं।

अगर साधारण भाषा में कहें तो जिस तरह एक साधारण book होती है और एक साधारण book का एक लेखक होता है। जो उसे लिखता है। उसी तरह यह book होती है। बस इस book को कागज के ऊपर ना छाप कर electronic form में रखा जाता है। जिसे ebook कहते हैं। इसका फायदा यह है कि आप अपने mobile में पूरी एक library रख सकते हैं।

क्योंकि इसमें कोई ज्यादा जगह खर्च नहीं होती। आपको internet पर ऐसी बहुत सारी website मिल जाएंगी जहां से आप ऐसी कई सारी ebook को फ्री में download कर सकते हैं। मगर कुछ ebook ऐसी होती हैं। जिन्हें खरीदने के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। Amazon से आप अपनी मन अनुसार कोई भी ebook खरीद सकते हैं।

eBook को कैसे बनाते हैं।

अभी तक आपने यह तो जाना की ebook क्या होती है। तो चलिए अब जानते हैं कि ebook को कैसे बनाते हैं। वैसे तो ई-बुक लिखने के लिए आपको Google Play Store पर बहुत सारे apps मिल जाएंगे। मगर अगर आप एक professional ई-बुक लिखना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं।

तो आपको Microsoft office word का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ebook बनाने के लिए यह सबसे best option है। और ebook बनाने के लिए आपके पास एक मोबाइल या एक laptop होना चाहिए। और आप जिस विषय के ऊपर आप एक ebook लिख रहे हैं। उसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

  • अगर आप मोबाइल में ebook लिखना चाहते हैं तो आपके मोबाइल में Microsoft word App होना चाहिए।
  • अगर आप कंप्यूटर में लिखना चाहिए चाहते हैं तो आपकी कंप्यूटर में Microsoft office word software होना चाहिए।

आपको नीचे ebook बनाने के step के बारे में बताया गया है इसलिए ध्यान से पढ़ें।

  • सबसे पहले आपको Microsoft word को open करना है।
  • अब आपको अपनी ebook का जो title देना है। उसे देकर ebook लिखना शुरु कर दें। आप अपने मन के अनुसार ebook को छोटा या बड़ा लिख सकते हैं।
  • जब आप अपनी ebook को पूरा कर ले तो। उसे PDF file में सेव कर दें। इसको pdf file में सेव करने के लिए आपको file option में जाकर save as पर क्लिक करना है।
  • इस तरह अपनी ebook को कोई नाम देकर। उसे सेव कर ले। अब आपकी ebook तैयार है।

अब तक आपकी eBook तैयार हो चुकी है। मगर मैं आपसे कहूंगा कि आप ebook उसी विषय के ऊपर लिखे। जिस पर आपको ज्ञान है क्योंकि जब आपको उस विषय के बारे में जानकारी होगी तो आप एक अच्छी ebook लिख पाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी ebook को खरीदेंगे।

eBook बेचकर पैसे कैसे कमाए।

अब तक तो आपने जाना कि ebook क्या होता है और ई-बुक को कैसे बनाया जाता है। तो चलिए अब हम जानते हैं कि ebook को बेचकर पैसे कैसे कमा सकते हैं। eBook बेचकर पैसे कमाने से पहले आपको एक बहुत अच्छी ई-बुक लिखनी होगी और आप एक अच्छी ई-बुक तभी लिख सकते हैं। जब आपको उस विषय के ऊपर अच्छा ज्ञान होगा। तो चलिए हम यह माल लेते हैं कि आपने एक ई-बुक लिखली है तो आप उसे बेच कर पैसे कैसे कमाए। नीचे आपको उन तरीकों के बारे में बताया जा रहा है जिनसे आप ई-बुक को बेचकर पैसे कमा सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

1. social media पर बेचकर पैसे कमाए।

आप अपनी ebook को अपने सोशल मीडिया जैसे- Facebook, instagram, Quora से भी बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इस तरीके से पैसे कमाने के लिए आपके पास सोशल मीडिया की फॉलोइंग अच्छी होनी चाहिए। जिससे आपने जिस विषय के ऊपर ebook लिखी है। लोग उसे खरीद सके।

2. अपने blog पर बेचकर पैसे कमाए।

यह तरीका थोड़ा अलग है। इसमें आपको अपनी ebook का पूरा का पूरा पैसा मिलेगा। अगर आपके पास अपनी खुद की एक website या blog है तो आप उस पर अपनी ebook को sell करके पैसे कमा सकते हैं।

3. Amazon Kindle पर बेचकर पैसे कमाए।

Amazon Kindle एक विशेष eBook reader platform है। जहां पर लोग सिर्फ ebook को पढ़ते हैं। यहां पर आप अपनी ebook को रजिस्टर करके sell कर सकते हैं।

4.ebay पर बेचकर पैसे कमाए।

eBay के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि आप इस बेबसाइट पर अपनी ebook को बेच भी सकते हैं। और पैसे कमा सकते हैं।

5. Android Play Store पर बेचकर पैसे कमाए।

आप अपनी ebook को Android Play Store पर भी बेच सकते हैं। इसमें आपको कुछ हिस्सा गूगल देगा।

6. दूसरे online platform पर बेचकर पैसे कमाए।

आप अपनी ebook को दूसरी वेबसाइट्स पर भी बेच सकते हैं। यहां आपको नीचे कुछ वेबसाइट्स के नाम दिए हैं। जिन पर आप अपनी ebook को बेच सकते हैं।

  • Instamojo
  • Bookbaby
  • Payhip
  • Smashwords
  • Payloadz
  • Booktango

यह कुछ वेबसाइट्स हैं। जहां पर आप अपनी ebook को सकते हैं और यह जरूरी नहीं है कि आप ebook को किसी एक भाषा में लिखें आप अपनी मन अनुसार ebook को किसी भी भाषा में लिख सकते हैं और बेच सकते हैं।

Ebook के फायदे।

यहां पर हम ebook के कुछ फायदों के बारे में जानेंगे कि ebook के कौन-कौन से फायदे होते हैं।

  • इसका सबसे पहला फायदा यह है। कि यह पूरी तरह से portable है यानी आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। अपने मोबाइल या लैपटॉप से।
  • इसे खरीदने के लिए आपको अपने घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे इंटरनेट से बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं।
  • आप ई-बुक को घर बैठे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • ई-बुक को कागज के ऊपर छापा नहीं जाता। जिससे पेड़ों की बचत होती है और पर्यावरण को फायदा होता है।
  • आप अपने mobile या computer में एक साथ हजारों ई-बुक को रख सकते हैं।
  • ई-बुक को बनाने में मेहनत और खर्चा बहुत कम होता है असली किताबों को छापने व बनाने की तुलना में।
  • आप इसको किसी भी समय खरीद सकते हैं चाहे रात हो या दिन इसे इंटरनेट से कभी भी खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने का कोई भी समय नहीं है।
  • बाकी किताबों की तुलना में यह बहुत कम स्थान घेरती है यह आपके मोबाइल की memory में kb या MB के साइज में स्टोर हो जाती है।
  • आप इसको अपने अनुसार zoom करके देख सकते हैं। इसमें आपको चश्मा लगाकर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
  • आप ई-बुक से किसी भी page में Direct जा सकते हैं आपको pages को बार-बर पलटने की जरूरत नहीं है।

Ebook के नुक़सान।

जिस तरह हमने ebook के फायदों के बारे में जाना। उसी तरह हम ebook के कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं कि ई-बुक से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

  • इसका एक नुकसान यह है कि कुछ ई-बुक बहुत ज्यादा महंगी होती हैं कई सारी ई-बुक तो free में मिल जाती हैं मगर कुछ का price इतना ज्यादा होता है कि वे उनके real price से भी ज्यादा लगती है।
  • e-book को ज्यादा लंबे समय तक पढ़ने से हमें आंखों की समस्या भी हो सकती है क्योंकि जिस तरह हम असली books को घंटो घंटो पढ़ते हैं। उससे हमें इतना नुकसान नहीं होता मगर ई-बुक में यह थोड़ा अलग होता है क्योंकि यह एक electronic form में होती है और आंखों का लगातार स्क्रीन की तरफ देखता रहना आंखों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • अगर आपके mobile या computer में कई सारी ई-बुक सेव है और किसी कारण उस में virus आ जाता है तो उसमें आपके Data का delete होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे वह सारी ई-बुक के डिलीट होने का खतरा भी हो जाता है। तो यह भी एक नुकसान है अचानक अपके ई-बुक के delete होने का।

eBook को कहां से फ्री में डाउनलोड करें।

यहां पर आपको कुछ ऐसी website के बारे में बताया जाएगा। जहां से आप free में किसी भी ई-बुक को download कर सकते हैं। और उन्हें डाउनलोड करके कभी भी पढ़ सकते हैं।

  • Project Gutenberg: यहां पर 58000 फ्री ई-बुक का कलेक्शन मौजूद है। यहां पर आप फ्री ई-बुक के साथ किंडल ई-बुक को भी खोज सकते हैं। यहां से आप बढ़िया से बढ़िया ई-बुक को डाउनलोड करके बहुत ही आसानी से पढ़ सकते हैं वह भी फ्री में।
  • E-pustakalaya: ई पुस्तकालय पर हिंदी भाषा में कई सारी क्लासिकल पुस्तके उपलब्ध हैं। जिन्हें आप फ्री में पढ़ सकते हैं। यहां पर हजारों फ्री कॉपीराइट बुक और ओपन सोर्स बुक उपलब्ध है। जिन्हें सीधे ही ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है या फिर डाउनलोड भी किया जा सकता है।
  • Goodreads: यहां पर एक बहुत बड़ी सोशल कम्युनिटी उपलब्ध है। जो कि आपको अपनी पसंदीदा  ई-बुक को खोजने में मदद करती है। गुड रीड को अमेजॉन द्वारा संचालित किया जाता है यहां पर आपको free और paid दोनों प्रकार की ई-बुक मिल जाएंगी। और साथ ही यहां आपको बुक कम्युनिटी द्वारा रेटिंग भी देखने को मिल जाएगी। जिससे आपको एक अच्छी बुक मिलने में सहायता होगी।
  • Audible: अगर आप बुक्स को पढ़ने से ज्यादा सुनने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए है। क्योंकि इस वेबसाइट पर आपको हजारों free और paid ऑडियो सुनने को मिलेंगी। इनबॉक्स को डाउनलोड करके या ऑनलाइन ही सुन सकते हैं।
  • 44books: इस website से भी आप बहुत सारी ई-बुक आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं।

यहां पर हमने 5 website के बारे में बताया है जहां से आप फ्री में ई-बुक को download कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं। Internet पर और भी ऐसी बहुत सारी website भी मौजूद है जहां से आप फ्री में ई-बुक को download कर सकते हैं। आप internet पर उन्हें खोज सकते हैं।

आपने क्या सीखा।

आज इस लेख में हमने जाना कि eBook क्या है और ebook को कैसे बनाते हैं और ebook से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। वहीं ई ebook के संबंध में बहुत सारी जानकारी जिसको हमने आज जाना है। अगर आपको किसी चीज के बारे में समझ नहीं आया है या आप किसी अन्य विषय के ऊपर जानना चाहते हैं। तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।

वही अगर आप अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं। तो आप हमारे ब्लॉग पर उपस्थित अन्य आर्टिकल्स को भी पढ़ सकते हैं। हमने अपने ब्लॉग पर महत्वपूर्ण जानकारी ही प्रदान की है। जो आपके ज्ञान को बढ़ाएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हो। धन्यवाद।