Manya Singh Biography In Hindi, Age, Boyfriend, Net Worth 2023, Struggle, Success Story

MANYA SINGH BIOGRAPHY IN HINDI 

क्या एक रिक्शा वाले की बेटी क्या मिस इंडिया बन सकती है , एक ऐसी लड़की जिसने घरों में बरतन माजने का भी काम किया वो इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर अपने स्टेट को रिप्रेजेंट कर सकती है इम्पॉसिबल लगता हैं ना लेकिन हमारे देश में पॉसिबल है ये कहानी हैं मान्या ओमप्रकश सिंह की जो 14 साल की उम्र में घर से भाग गयी थी ताकि वो अपने सपनो को पुरे कर सके आज हम उसी लड़की की बात करने वाले है जो मिस इंडिया जैसे बड़े प्लेटफार्म पर उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट करने के बाद मिस इंडिया 2020 की रनरअप बन चुकी है।

मान्या का कहना है की उनके घर के हालात ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया वो उनकी कमजोरी नहीं मान्या की ताकत बनी। मान्या की कामयाबी की कहानी कई लोगों के लिए मिसाल बन सकती है अगर आप को यह कहानी अच्छी लगती है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और ऐसे लोगों की कहानियाँ आप तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है तो ऐसी कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट को विजिट करना न भूले।

2020 की मिस इंडिया बनी मान्या का कहना है की आप अपने छमता से बढ़कर अपने सपने देखे, कोई भी चीज मुश्किल नहीं होती आप कही से भी हो यह फरक नहीं पड़ता, आप अपने सपने को पाने के लिए कितनी मेहनत करते है वो सबसे बड़ी चीज है। मिस इंडिया तक का मान्या का यह सफर इतना आसान नहीं था उसके लिए मान्या ने अपने जीवन में कई संघर्ष किया है। तो चलिए जानते है मान्या के जीवन के बारे में (Manya Singh Biography In Hindi) कि कैसे टैक्सी ड्राइवर की बेटी बनी मिस इंडिया रनरअप 2020।

Who Is Manya Singh ?  ( कौन है मान्या सिंह biography in Hindi)

मिस इंडिया ( Miss India ) भारत का राष्ट्रीय सौंदर्यता पिंगेट है जोकि भारत में 1947 से होता आया है सुस्मिता सेन , प्रियंका चोपड़ा , ऐश्वर्या राय ऐसे कई जाने माने नाम इस प्रतियोगिता से सामने आये उनमे से ही एक कहानी है मान्या की। मान्या का जन्म कुशीनगर उत्तर प्रदेश में हुआ घर की हालत काफी साधारण थी पिता जी रिक्शा चलाते थे कई बार स्थिति इतनी ख़राब होती थी कि बिना खाने के भी राते गुजरती थी। मान्या को पढ़ाई का शोेक था लेकिन वो कभी कभी कॉलेज भी रेगुलर अटेंड नहीं कर पाती थी।

इसलिए वो जब 14 साल की उम्र में अपने घर से भाग कर मुंबई चली गयी थी ताकि वे अपने सपने को पूरा कर सके। मान्या सुबह पढाई करती दोपहर में लोगों के घरों में बरतन साफ़ करती और रात को कॉल सेंटर में जॉब करती और यह पूरा काम पैदल ही करती ताकि रिक्से के पैसे बचाये जा सके ऐसे में जब एक लड़की मिस इंडिया बनने का सपना देखती है तो थोड़ा सा मुश्किल तो होता हैं ।

Manya Singh Early Life ( प्रारंभिक जीवन )

 Date of Birth  Year 2001
 Age ( as of 2021 ) 20
 Birthplace उत्तर प्रदेश , देवरिया
 Father name ओम प्रकश सिंह
 Mother name  मनोरमा सिंह

मान्या का जन्म 2001 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ था मान्या के पिता का नाम ओम प्रकाश सिंह और माता का नाम मनोरमा सिंह हैं मान्या का एक भाई भी है जोकि मान्या से छोटा है। मान्या का बचपन कुछ खास नहीं था उनके परिवार के हालात भी साधारण ही थे। मान्या के पिता ऑटो ड्राइवर हैं और माता ब्यूटी पार्लर चलाती है।

Educational Background of  Manya ( मान्या की शिक्षा )

मान्या ने अपने सुरुवाती पढ़ाई अपने गांव उत्तर प्रदेश से ही किया है उसके बाद मान्या के पिता ऑटो ड्राइवर के काम के वजह से अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए यह पर भी वो ऑटो चलाने का ही काम करते है और मान्या ने अपने आगे की पढ़ाई भी मुंबई से पूरी की है। मान्या ने Graduation in Management में किया हैं।

Manya Singh Struggle  ( मान्या का संघर्ष ) 

मान्या का जीवन औरों की तरह साधारण नहीं था मान्या ने अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना किया हैं।मान्या बचपन से ही कुछ करना चाहती थी मान्या और लड़कियों की तरह नहीं थी मान्या ने सुरु से अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

मान्या को पढ़ाई में भी रूचि थीं लेकिन कभी कभी मान्या अपने समस्याओं के कारण स्कूल भी नहीं जा पाती थी। मान्या ने अपने पढ़ाई को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत भी किया है यहां तक मान्या ने रेस्टोरेंट में भी काम किया है ताकि वे अपनी पढ़ाई को पूरी कर सके।

मान्या को बचपन से ही एक मॉडल बनने का मन था लेकिन उनके परिवार को यह भी नहीं पता था की मॉडल गर्ल क्या होती है जब मान्या उनके माँ से इस बारे में बात करती थी तो उनकी माँ कहती थी की आदमी को उसके औकात से बड़े सपने नहीं देखने चाहिए। लेकिन मान्या को तो कुछ अलग ही करना था मान्या को पता था अगर उनको मॉडल गर्ल बनना है तो उनको ही कुछ करना पड़ेगा।

जिसके कारण मान्या 14 की उम्र में अपने घर से भाग कर मुंबई चली गयी थी ताकि वे अपने सपने को पूरा कर सके और यही से मान्या ने अपने मिस इंडिया बनने के सफर की सुरुवात की मान्या को मालूम था कि मिस इंडिया बनने के लिए शारीरिक और सुंदरता के साथ साथ बात चीत ( Communication skills ) भी बहुत जरुरी है इस लिए मान्या ने कॉल सेंटर में भी जॉब किया ताकि उनकी बात चीत करने के तरीके में सुधार आये।

Manya Singh Success Time ( मान्या सिंह की सफलता का समय )

मान्या ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत किया हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन मान्या के सपनों को उड़ान तब मिली जब मान्या को उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट करने के लिए मिस इंडिया में चुना गया मान्या ने उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया और मिस इंडिया 2020 की रनर अप भी बनी।

मान्या कहती है की उनके इस कामयाबी के पीछे उनके माता पिता और उनके कई दोस्तों की भी मेहनत है मान्या को उनके परिवार ने भी मान्या के इस सफर में साथ दिया। मान्या ने ऐसा करके साबित कर दिया हैं  ” की कोई भी व्यक्ति कुछ भी कर सकता है यह फर्क नहीं पड़ता की आप किस जगह से हो और आपकी परिस्थिति कैसी है अगर कुछ मायने रखता है तो वो सिर्फ आप की मेहनत है की आप अपने सपनों को पाने के लिए कितनी मेहनत कर सकते हो “।

Questions Related to Manya Singh ( मान्या से संबंधित प्रश्न ) 

1. मान्या सिंह की आयु कितनी है ? – 20 साल

2. मान्या सिंह होमटाउन ? – मुंबई

3. मान्या सिंह क्वालिफिकेशन ( Qualification ) ? – Graduation in Management

4. मान्या सिंह नेट वर्थ ? – ज्ञात नहीं

5. मान्या सिंह का जन्म कहा हुआ था ? – उत्तर प्रदेश , कुशीनगर

6. मान्या सिंह का जन्म दिन ( DOB ) कब है ? – Year 2000

7. मान्या सिंह इंस्टाग्राम अकाउंट ? – @manyasingh993

8. मान्या सिंह की ऊंचाई ( height ) ? – 170 cm

My Opinion ( मेरे विचार )

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं कि मान्या सिंह के सफलता की कहानी से आप को भी नयी ऊर्जा और अच्छा करने की नयी सोच जरूर मिला है अगर आप को ( Manya Singh Biography In Hindi ) अच्छी लगी तो कमेंट जरूर करे। और अगर आप को इस पोस्ट में कोई गलती नज़र आयी है तो भी कमेंट करके जरूर बताये जिससे हम उसे सुधार कर सके। मान्या सिंह की सफलता की कहानी पढ़ने के लिए आप का बहुत ध्यनवाद।