UAE Full Form – UAE का मतलब क्या है?

अपने देश में विदेश जाकर पैसा कमाने की तमन्ना करीब-करीब हर युवा में है। कई युवा इस सपने को पूरा करने के लिए अमेरिका, स्विट्जलैंड के साथ ही UAE जैसे देशों का रुख करते हैं। खास तौर पर हाथ के कारीगरों और प्रोफेशनलों की वहां बहुत मांग है।

कुछ लोग ऐसे हैं जो वहां से लगातार पैसे अपने देश में भेजते हैं और अपने परिवार वित्तीय रूप से मजबूत करते हैं। कुछ लोग अपने परिवार को भी अपने साथ वहीं शिफ्ट कर लेते हैं। कुक, शेफ, टीचर, बढ़ई, पेंटर जैसों की भारत से वहां जाने वालों की तादाद अच्छी-खासी है।

इतना ही नहीं, वहां पहुंचने वाले प्रवासी भारतीयों की तादाद में लगातार बढोत्तरी हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि UAE full form क्या है? वहां का जीवन किस तरह का है? हम आपको UAE के हर पहलू के बारे में बताएंगे-

UAE full form in Hindi

UAE की फुल फॉर्म होती है – United Arab Emirates

UAE in Hindi – संयुक्त अरब अमीरात

UAE क्या है?

इसे हिंदी में संयुक्त अरब अमीरात कहा जाता है। संयुक्त अरब अमीरात दरअसल, खाड़ी के देशों का एक समूह है, जो मिलकर एक देश बनाते हैं।

इस शब्द में अमीरात का अर्थ होता है एक रियासत। संयुक्त अरब अमीरात में अब भी राजाओं का राज है। इसमें अबू धाबी, शारजाह, दुबई, उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजईराह और रस अल खैमा शामिल हैं।

इन देशों के इस सयुंक्त नाम में अरब शब्द अरब सागर के नाम पर पड़ा है। ठीक उसी तरह जिस तरह हिंदुस्तान के साथ लगने वाले समुद्र को हिंद महासागर पुकारा जाता है।

UAE में कितने अमीरात है?

UAE 7 अमीरात का federation है, जो hereditary king के द्वारा govern किया जाता है | 7 अमीरातका federation को औपचारिक रूप से 2 दिसंबर 1971 को स्थापित किया गया था जो की इस प्रकार है:-

  1. Abu Dhabi
  2. Dubai
  3. Umm al-Quwain
  4. Ajman
  5. Sharjah
  6. Fujairah
  7. Ras al-Khaimah

UAE की हिस्ट्री

UAE 1873 से 1947 तक यह देश British India के अधीन रहा, फिर कुछ समय के बाद इसका शासन लंदन के विदेश विभाग के द्वारा Govern होने लगा | Persian Gulf के 7 Emirates शेख राज्य Abu Dhabi, Dubai, Umm al-Quwain, Ajman, Sharjah, Fujairah, Ras al-Khaimah को मिलाकर सन 1971 में संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की स्थापना की गई | 1

9वीं सदी में UK और अनेक अरब शेखों के बीच हुई, Treaty की वजह से 1971 से पहले UAE को Armistice Treaty राज्य के नाम से जाना जाता था | 1971 के संविधान के आधार पर UAE की Political व्यवस्था आपस में जुड़े कई managerial body को मिला कर बनी है|

UAE का राष्ट्रीय धर्म इस्लाम है और अरबी राष्ट्रीय भाषा है | UAE दुनिया का छठवां सबसे बड़ा तेल भंडार है और इस देश की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है |

UAE जाने के फायदे क्या है?

कई हिंदुस्तानी इसलिए भी UAE का रुख करते हैं, क्योंकि इन देशों में जाना उन्हें सस्ता भी पड़ता है। यहां से उन्हें अच्छा-खासा पैसा भी मिल जाता है। दरअसल, इन देशों की मुद्रा दिरहम है, जो भारतीय रुपए की तुलना में 18 से 20 गुना अधिक शक्तिशाली है। आपको बता दें कि एक दिरहम का मूल्य भारत में 18 से 20 रुपए के बराबर होता है।

इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर वहां पर रह रहा कोई व्यक्ति 1 महीने में दस हजार दिरहम अपने घर भेजता है तो इसका यह मतलब है कि वह दो लाख रुपये अपने घर भेज रहा है। वहां मजदूरी की दरें भी बेहतर हैं। वहां पर एक मजदूर यानी कम पढ़ा-लिखा आदमी भी करीब चालीस हजार रुपये कमा लेता है।

वीजा-पासपोर्ट सुविधा आसान है

इन देशों में जाने के लिए वीजा पासपोर्ट जैसी सुविधाएं भी आसानी से मुहैया हैं, लिहाजा लोग वहां जाना इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं। कंपनियां इसलिए भी वहां का रुख करती हैं, क्योंकि उन्हें वहां सस्ती दरों पर मैन-पॉवर मिल जाती है। आपको बता दें कि यहां की जनसँख्या करीब एक करोड़ के आस-पास है, जिसमें से 80 फीसदी आबादी बाहर के लोगों की है। यहां के क्षेत्रीय निवासियों को शेख नाम से जाना जाता है।

UAE की खासियत

UAE अपने तेल एवं प्राकृतिक गैस के कुओं के लिए जाना जाता है। यही उसकी अर्थव्यवस्‍था का आधार भी हैं। लेकिन भंडार चूंकि सीमित होते हैं, इसलिए यह देश दुबई को खूबसूरत बनाने में पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह भी आमदनी का एक बड़ा जरिया रहे। यहां निर्माण का बड़ा काम भारतीय मजदूरों के हवाले है।

UAE के बारे में कुछ दिलचस्प बाते

  • Capital City – Abu Dhabi
  • Language – Arabic, Persian, English, Hindi and Urdu
  • Currency – UAE Dirham
  • Religion Muslim – Sunni and Shi’a,
  • National Anthem – Arabic Emirati Tahiat Alalam

UAE पोस्ट पर हमारी राय

इस पोस्ट में हम ने जाना UAE क्या है, इसे UAE क्यों कहते है और UAE full form in Hindi के बारे में.